लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में पेयजल स्रोतों की निगरानी एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 28 सितंबर 2026 को ग्राम नेवरगांव के पेयजल स्रोत का सुजलाम भारत एप पर जियो टैग किया गया।कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री बी.एल. उइके एवं सहायक यंत्री श्री सत्यम पटेल की उपस्थिति में विभागीय अमले द्वारा ग्राम नेवरगांव के पेयजल स्रोत की जियो टैगिंग की गई। इस कार्य में शीतल मिश्रा, रानी सिंह राजपूत एवं दिलीप कुतराहे ने सुजलाम भारत एप के माध्यम से पेयजल स्रोत को जियो टैग किया।
इसके साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बालाघाट द्वारा बिरसा विकासखंड के ग्राम पल्हेरा, दमोह एवं कनिया में पेयजल व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया गया। आवश्यकतानुसार हैंडपंपों का सुधार कार्य भी कराया गया।विभाग द्वारा पेयजल स्रोतों की स्थिति की निगरानी के साथ-साथ जल स्रोतों की स्वच्छता एवं पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए क्लोरीनेशन और आवश्यक मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों को सुरक्षित एवं उपयोग योग्य बनाए रखना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है।



