बुधवार, 18 नवंबर 2026मध्यप्रदेश संस्करण
खबरखानारोज़ ताज़ा परोसी खबरें

खबर खोजें

341 खबरें

  • मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने पांचवी राज्य स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में दिए निर्देश7 मिनट

    भोपाल-- मध्यप्रदेश को मादक पदार्थों से मुक्त बनाने के लिए राज्य शासन के अनेक विभाग संयुक्त अभियान चलाये और शुरूआत में 500 से अधिक विद्यार्थी वाले उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षक, पालक, विद्यार्थी, उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय विभाग तथा पुलिस को समाहित कर एंटी ड्रग समितियों का गठन किया जायेगा।

    मध्यप्रदेश23 अक्टूबर

  • राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव3 मिनट

    भोपाल-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज शुक्रवार को प्रात: ओबीसी महासभा के प्रतिनिधि मंडलों ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

    मध्यप्रदेश16 अक्टूबर

  • एक तरफ काम नहीं करना चाहते, दूसरी तरफ रिश्वतखोरी में भी नंबर-1, ऐसे हैं ये पटवारी5 मिनट

    मध्यप्रदेश के पटवारी जमीन से जुड़े कामों में पूरी तरह बट्टा लगा रहे हैं। एक तरफ वे काम नहीं करना चाहते, दूसरी तरफ वे रिश्वतखोरी में भी नंबर-1 हैं। ये पटवारी 'एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी' कहावत को पूरी तरह चरितार्थ कर रहे हैं। पटवारियों का कहना है कि उनसे हुई गलती पर उनकी नौकरी जा सकती है।

    मध्यप्रदेश13 अक्टूबर

  • मॉं तुझे प्रणाम योजना-2026 हेतु आवेदन 22 सितम्‍बर तक3 मिनट

    संचालनालय खेल और युवा कल्याण म0प्र0 द्वारा युवाओं को भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधि एवं दिनचर्या से अवगत कराने एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण, नेतृत्व, विकास पर मार्गदर्शन देने अथवा प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक, स्थानों से परिचय कराने के उद्देश्य से प्रत्येक विकासखंड से 05…

    खेल15 सितंबर

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न2 मिनट

    कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर (सखी) मंडला द्वारा 23 से 25 सितंबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    महिला27 सितंबर

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हरसूद आएंगे2 मिनट

    रानी दुर्गावती के जन्मोत्सव और सेवा संकल्प अभियान संबंधी कार्यक्रम में होंगे शामिल | 142.88 करोड़ रूपये लागत की 18 विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन/लोकार्पण | तेंदूपत्ता कार्डधारियों को लगभग साढ़े 17 करोड़ के बोनस तथा वन सुरक्षा समितियों को साढ़े 4 करोड़ रूपये से अधिक राशि करेंगे अंतरित

    मध्यप्रदेश4 अक्टूबर

  • प्रदेश में "मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा" का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव20 मिनट

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य | देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा | आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन एंड डिजिटल मोबिलिटी वाली बस सेवा बनेगी प्रदेश की पहचान | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में दो दिवसीय "यात्री परिवहन विज़न समिट-2026" का किया शुभारंभ | सार्वजनिक परिवहन तक आम नागरिकों की पहुँच को अधिक सुगम बनाने के लिए MPYPIL और Rapido के बीच हुआ एमओयू | भोपाल और इंदौर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की जाएगी सेवा | महिलाओं द्वारा संचालित ‘रैपिडो पिंक’ बाइक-टैक्सी सेवा को दिया जायेगा बढ़ावा | यात्री परिवहन सेवा में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए एमपी मोबिलिटी इनोवेशन | चैलेंज-2026 का किया शुभारंभ स्मार्ट और ग्रीन मोबिलिटी की ओर मध्यप्रदेश के कदम: इंदौर समिट में कनेक्टिविटी और नवाचारों पर हुआ मंथन | सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण के लिए पीपीपी, आईटीएमएस और आधुनिक अधोसंरचना पर रहेगा फोकस | प्रदेश में सुरक्षित, सुलभ, किफायती और तकनीक-सक्षम सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मिलेगी नई गति मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से मजबूत होगी ग्रामीण, अंतर्जिला और अंतर्राज्यीय बस कनेक्टिविटी

    खेल12 सितंबर

  • खेल मैदान में बेटियों ने दिखाया उत्साह, चैम्पियन बालिकाओं का हुआ सम्मान2 मिनट

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जूनियर बालक/बालिका चैम्पियनशिप 2026-27 का दो दिवसीय आयोजन हंशवाहिनी पब्लिक स्कूल इटौरा, युवा एवं कल्याण संघ रीवा एवं श्री जी राजा मैरिज गार्डन रीवा के संयुक्त सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में बालकों की 06 एवं बालिकाओं की 04 टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

    खेल3 अक्टूबर

  • राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन2 मिनट

    अमर शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शहडोल संभाग ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए ग्वालियर संभाग को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

    खेल28 सितंबर

  • पौआनाला के इस्लोक का BRICS पारंपरिक एवं स्वदेशी खेल आयोजन के लिए चयन5 मिनट

    जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने से अब स्थानीय युवा बड़े खेल मंचों तक पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में पौआ नाला निवासी आदिवासी छात्र इस्लोक आदिवासी का चयन आगामी BRICS पारंपरिक एवं स्वदेशी खेल आयोजन में मल्लखंब विधा के लिए किया गया है।

    खेल30 सितंबर

  • मोगली बाल उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई पर्यावरण जागरूकता, विकासखंड स्तर पर हुआ आयोजन4 मिनट

    विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा, जैव विविधता और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड निवाड़ी एवं पृथ्वीपुर में विकासखंड स्तरीय ‘मोगली बाल उत्सव-2026’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निवाड़ी में प्रतियोगिता शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा पृथ्वीपुर में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई।प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से कक्षा 6वीं से 8वीं तक के कनिष्ठ वर्ग तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के वरिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में पर्यावरण, वन्यजीव, वन संरक्षण, जैव विविधता एवं प्रकृति से संबंधित विषयों पर लिखित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई।पृथ्वीपुर विकासखंड में कनिष्ठ वर्ग के बालक वर्ग में आर्तिक अडजरिया, संदीपनि विद्यालय पृथ्वीपुर तथा बालिका वर्ग में काव्या नायक, संदीपनि विद्यालय पृथ्वीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग के बालक वर्ग में आशीष रैकवार, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर तथा बालिका वर्ग में विमलेश पाल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर प्रथम रहे।

    खेल3 अक्टूबर

  • खेल मैदान से जुड़ें बच्चे, नशे से रहें दूर- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल3 मिनट

    मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ संभागीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ | तीनों आयु वर्गों में जिले की टीमों ने जीता खिताब, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल | गोटेगांव में आयोजित प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग के छह जिलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    खेल19 सितंबर

  • महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान एवं गांधी-शास्त्री जयंती पर परिचर्चा2 मिनट

    कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्योपुर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

    शिक्षा-करियर2 अक्टूबर

  • कालिदास की साहित्यिक विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी2 मिनट

    महान संस्कृत कवि एवं महाकवि कालिदास की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से श्योपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों में कालिदास समारोह का आयोजन किया गया।

    शिक्षा-करियर1 अक्टूबर

  • स्वच्छता एवं नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित2 मिनट

    जन अभियान परिषद द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समीति रामपुरा डांग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता एवं नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    शिक्षा-करियर1 अक्टूबर

  • एनआर सी केंद्र मैं उपचार से बालिका इलमाशाह नॉर्मल ग्रेड में आई2 मिनट

    मंदसौर के एनआरसी केंद्र पर उपचार से 4 वर्षीय बालिका इलमाशाह अब नॉर्मल ग्रेड में आ गई है मंदसौर के आबाद शाह तथा मुस्कान की बेटी इल्मा जब 2 वर्ष की थी, तब वह कमजोर थी। गृह भेंट के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जब बालिका को देखा गया तो उसके द्वारा बालिका को एनआरसी केंद्र में भर्ती करवाया गया।

    महिला7 अक्टूबर

  • रोजगार मेले में 328 का प्रारंभिक चयन2 मिनट

    उज्जैन, 7 अक्टूबर। शासन के निर्देशानुसार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रतिमाह युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार व अप्रेंटिसशिप मेले) का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, उज्जैन द्वारा किया जा रहा है।

    सेहत7 अक्टूबर

  • पीएम स्वनिधि योजना से अमृत लाल रजक के फल व्यवसाय को मिला संबल3 मिनट

    प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना ने नगरपालिका परिषद पसान के वार्ड क्रमांक 4, जमुना कॉलरी निवासी श्री अमृत लाल रजक को अपना फल व्यवसाय फिर से बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद की है। वे लंबे समय से फल बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

    सेहत11 अक्टूबर

  • सेवई व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं श्रीमती रूपाली नरवरे2 मिनट

    बैतूल मुख्यालय के तुलसी नगर निवासी रूपाली नरवरे आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। पिछले 12 वर्षों से वे पारंपरिक सेवई बनाने का व्यवसाय कर रही थीं, लेकिन सीमित संसाधनों के चलते व्यवसाय को बढ़ा नहीं पा रही थी।

    महिला16 अक्टूबर

  • इंदौर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात5 मिनट

    संस्कार, सुशासन और अब सेवा धर्म में भी इंदौर का नाम शिखर की ओर मुख्यमंत्री - डॉ.यादव | मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इंदौर के एम.वाय.अस्पताल में PET-CT SCAN CENTARS का किया शुभारंभ | प्रदेश में तेज गति से हो रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार-- मुख्यमंत्री डॉ.यादव

    सेहत18 अक्टूबर

  • महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं वैजंती सेन3 मिनट

    जिले की लटेरी तहसील के ग्राम नेवली निवासी श्रीमती वैजंती सेन आज महिला आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ स्वयं सहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार का रास्ता अपनाया और सेंट्रिंग सिलाई कार्य को अपनी आजीविका का मजबूत आधार बनाया है।

    महिला21 अक्टूबर

  • मेहनत, हुनर और आत्मविश्वास से सपनों को साकार कर रहे हिमांशु चिड़ार3 मिनट

    जिले के गुलाबगंज निवासी श्री हिमांशु चिड़ार, पिता श्री दुर्ग सिंह चिड़ार, ने अपनी मेहनत, लगन और तकनीकी शिक्षा के बल पर सफलता की एक प्रेरणादायक कहानी लिखी है। एक साधारण मजदूर परिवार से आने वाले हिमांशु के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

    सेहत22 अक्टूबर

  • जन संवाद शिविर में ग्रामीणों को गांव में ही मिल रहीं शासकीय सेवाएं, समय और धन की होगी बचत- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह10 मिनट

    बहुफसली खेती, फल-सब्जी उत्पादन एवं प्राकृतिक खेती अपनाकर आय बढ़ाने के लिए किसानों को किया प्रेरित | आधार, समग्र ई-केवाईसी, फार्मर आईडी, स्वामित्व योजना एवं स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध | शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों के द्वारा मौके पर समस्याओं का हुआ निराकरण | हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित | जन संवाद शिविर में ग्रामवासियों को मिली स्वास्थ्य संबंधी नि:शुल्क सुविधाएं, 117 ग्रामीणों का हुआ एक्स-रे | ग्राम हीरापुर में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम

    सेहत23 अक्टूबर

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गायत्री धाम में मलखंभ की रोमांचक प्रस्तुति का किया अवलोकन4 मिनट

    मुख्यमंत्री ने नन्हे खिलाड़ियों के अद्भुत संतुलन, साहस एवं उत्कृष्ट खेल कौशल की सराहना कर किया उत्साहवर्धन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मलखंभ का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री निधि से ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की | एकलव्य गुरुकुल गायत्री धाम के 20 विद्यार्थियों ने मलखंभ की विभिन्न विधाओं में दिखाई प्रतिभा

    खेल25 अक्टूबर

  • मिट्टी के पोषक तत्व और गुण बताता है मृदा स्वास्थ्य कार्ड3 मिनट

    भारत सरकार द्वारा स्वाइल हेल्थ कार्ड यानी मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत किसान सिंचित क्षेत्र में 2.5 एकड़ तथा अंसिचित क्षेत्र में 10 एकड़ क्षेत्र से मिट्टी का नमूना लेकर उसकी जाँच कराते हैं।

    सेहत25 अक्टूबर

  • जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध5 मिनट

    आसानी से मिलेगा किसानों को उर्वरक | नगद विक्रय केंद्रों पर प्रातः 8 बजे से उर्वरक वितरण | शनिवार को भी केंद्र खुला रहेगा | pos मशीनों की संख्या में भी वृद्धि | कलेक्टर ने किया वितरण व्यवस्था को और आसान | किसान संघ के पदाधिकारीयो की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

    मध्यप्रदेश25 अक्टूबर

  • महिलाओं एवं बालिकाओं के लिये नि:शुल्क कोचिंग क्लास का किया शुभारंभ3 मिनट

    कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के लिये सशक्त वाहिनी नि:शुल्क कोचिंग क्लास का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस गुना में किया जा रहा है।

    महिला3 नवंबर

  • जिला चिकित्सालय के मैटरनिटी वार्ड की लिफ्ट पुनः शुरू2 मिनट

    कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े के निर्देशन में आज 03 नवंबर 2026 को जिला चिकित्सालय दतिया के मैटरनिटी वार्ड की लिफ्ट को पुनः चालू कराया गया। संयुक्त कलेक्टर श्री संतोष तिवारी एवं एक प्रसूता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लिफ्ट का शुभारंभ किया।

    सेहत3 नवंबर

  • किसानों से पराली न जलाने की भावनात्मक अपील6 मिनट

    तम्बाकू उत्पादों का सेवन त्यागने सहित बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दो पर चर्चा | ग्राम आसीदा में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित | मौके पर दूर कराई पोर्टल की त्रुटि, अब मिलेगा संबल का लाभ | पेंशन की ई-केवायसी संबंधी समस्या को दूर करने के निर्देश | बैरवा बस्ती में नवीन आंगनबाडी केन्द्र स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा जायेगा

    सेहत3 नवंबर

  • सफल ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने बचाई मां और नवजात की जान2 मिनट

    जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के चिकित्सकों ने अत्यंत जोखिमपूर्ण गर्भावस्था के एक जटिल मामले में सफल आपातकालीन ऑपरेशन कर गर्भवती महिला और नवजात शिशु की जान बचाने में सफलता हासिल की है। चिकित्सकों की सूझबूझ, तत्परता और टीमवर्क से 1 किलो 880 ग्राम वजन के शिशु का जन्म कराया गया।

    सेहत4 नवंबर

  • मध्यप्रदेश को बनाएंगे दो साल में देश की मिल्क कैपिटल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव10 मिनट

    प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और गौवंश संरक्षण हमारी संस्कृति का मूल भाव | समाज के सभी आयोजनों में सरकार भी बढ़-चढ़कर लेगी भाग | भोपाल में बनेगा उन्नत नस्ल की गायों का भ्रूण उत्पादन केन्द्र-इसमें 1 लाख भ्रूण प्रतिवर्ष पैदा किए जाएंगे | केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह ने दी मंजूरी | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतरित की प्रदेश की 3 हजार से अधिक गौशालाओं के लिए 60 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि | उत्कृष्ट पशुपालकों को पुरस्कार राशि भी अंतरित की | गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना में प्रदेश के 10 उत्कृष्ट पशुपालकों सहित गौसेवकों/गौशाला संचालकों को किया सम्मानित | रवीन्द्र भवन में हुआ राज्य स्तरीय गौ-पूजन और पशुपालक सम्मान समारोह

    सेहत9 नवंबर

  • उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित3 मिनट

    विकासखण्ड सिरमौर अन्तर्गत 19 ग्राम पंचायत तथा एक नगर परिषद क्षेत्र में उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 12 नवम्बर को शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में एसडीएम सिरमौर ने बताया कि सार्वजनिक विरण प्रणाली आदेश के तहत पात्र संस्थाओं को उचित मूल्य दुकान आवंटन का प्रावधान है।

    महिला10 नवंबर

  • कन्हैयाढाना में पेयजल व्यवस्था सुचारु3 मिनट

    जिले की उमरेठ तहसील की ग्राम पंचायत खजरीअंतु के कन्हैयाढाना में पेयजल संबंधी समस्या पता चलने के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की।

    सेहत10 नवंबर

  • जिले की 2.71 लाख से अधिक लाडली बहनों को 13 नवम्बर को मिलेगी नवम्बर माह की राशि2 मिनट

    मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को माह नवम्बर 2026 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण 13 नवम्बर 2026 ( शुक्रवार) को किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी द्वारा यह राशि पिछोर, जिला शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की जाएगी।

    महिला12 नवंबर

  • इंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ3 मिनट

    मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन और निरसन के लिए 11 दिसम्बर 2026 तक किए जा सकते हैं आवेदन | राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न | प्रारूप मतदाता सूची में जिले की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 25 लाख 36 हजार 870 मतदाता दर्ज | जिले में 4 जनवरी 2027 को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

    महिला12 नवंबर

  • श्रम प्रहरी पहल को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद3 मिनट

    श्रम विभाग द्वारा श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन एवं श्रमिकों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से प्रारंभ की गई ‘ श्रम प्रहरी ’ पहल को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

    सेहत12 नवंबर

  • बाल विवाह रोकथाम अंतर्गत महिला चौपाल आयोजित2 मिनट

    कलेक्टर डॉ . परिक्षित संजयराव झाड़े के निर्देशन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत देवउठनी ग्यारस के अवसर पर बाल विवाह होने की संभावनाओं को देखते हुए जिले में आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 का व्याप्त प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं।

    महिला12 नवंबर

  • प्रकृति ने दिये पोषणयुक्त आहार, इनके सेवन से बढाये पोषण8 मिनट

    तम्बाकूयुक्त उत्पादों से दूरी बनाये-कलेक्टर | जनसंवाद के दौरान पराली न जलाने, बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दो पर हुई चर्चा | श्रीमती संपत बाई को मिला संबल योजना का लाभ | दो हितग्राहियों को बीपीएल सूची में शामिल कर सौपे आदेश | पशुपालन विभाग की योजनाओं में दो हितग्राही लाभान्वित | सुधरी स्ट्रीट लाइट, रोशन हुआ सोईगांव

    सेहत13 नवंबर

  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी ऋतु साहू के लिए आर्थिक संबल2 मिनट

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री माताओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उनके स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित मातृत्व को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना से लाभान्वित रायसेन जिले की हितग्राही ऋतु साहू, पति श्री रोहित साहू ने बताया कि उनका प्रसव 21 जून 2026 को हुआ।

    सेहत14 नवंबर

  • मधुमेह की सही समय पर पहचान एवं उपचार संभव2 मिनट

    मधुमेह एक ऐसी बीमार है जिसके लक्षण सामान्य होते हैं पर यह धीरे-धीरे शरीर को कमजोर कर देता है। यह बीमारी सीडेंटरी लाइफ स्टाइल, अनहेल्दी फूड खाने एवं आनुवांशिक भी होती है।

    सेहत14 नवंबर

  • चुटका परमाणु परियोजना3 मिनट

    कलेक्टर और एसपी ने नारायणगंज व चुटका के ग्रामीणों के साथ किया संवाद

    सेहत14 नवंबर

  • सेवा कार्यों का सिलसिला थमना नहीं चाहिए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव3 मिनट

    राष्ट्रसेवी स्व. शालिगराम तोमर की पुण्यतिथि 26 नवम्बर से उज्जैन संभाग में स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा संकल्प का चलेगा सघन अभियान | 104 शिविर लगाकर 26 हजार नागरिकों की गई जांच, 850 गंभीर रोगियों का हुआ उपचार | पूर्णिमाश्री सेवा संगठन के सदस्यों का उद्घोष - "दिल से कहें, अपने मोहन जी हैं ना"

    सेहत13 नवंबर

  • विद्यार्थियों को दिया गया जैविक खेती एवं पशुधन प्रबंधन का तकनीकी प्रशिक्षण3 मिनट

    कटनी (17 नवंबर) - मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ में जैविक खेती एवं पशुधन प्रबंधन पर तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

    सेहत17 नवंबर

खबर शेयर करें

WhatsApp पर भेजें ↗