विदिशा जिले की आयुष संस्थाओं में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान नागरिक निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में स्वास्थ्य परामर्श और आयुष चिकित्सा सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

इस वर्ष आयोजन की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ रखी गई है। कार्यक्रमों में आयुर्वेद की उपयोगिता, पोषण, स्वस्थ जीवनशैली और रोगों से बचाव से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

पौधरोपण और जागरूकता गतिविधियां भी होंगी

जिले की सभी आयुष संस्थाओं में भगवान धन्वंतरि का पूजन, पौधरोपण और जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने की योजना है। लोगों को दैनिक जीवन में स्वास्थ्यवर्धक आदतें शामिल करने और विभिन्न आयुष चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता समझाई जाएगी।

पहले से चल रहे शिविर और पोषण व्याख्यान

मुख्य आयोजन से पहले जिले की विभिन्न आयुष संस्थाएं जन-जागरूकता शिविर, पोषण संबंधी व्याख्यान और स्वस्थ जीवनशैली पर गतिविधियां कर रही हैं। 23 सितंबर को नागरिक संबंधित आयुष संस्थाओं में प्रस्तावित निःशुल्क शिविर और जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे।