सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा एलिमको संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 31 अक्टूबर को उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।
शिविर में दिव्यांगजनों की आवश्यकता के अनुसार बैटरी चलित ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया जाएगा। पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।
सामाजिक न्याय विभाग की जिला समन्वयक सुश्री नुपुर जा ने बताया कि शिविर में शामिल होने वाले दिव्यांगजन अपने साथ समग्र आईडी, आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा राशन कार्ड की प्रति लेकर आएं। आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर दिव्यांगजन शिविर में अपना पंजीयन एवं चिन्हांकन करा सकते हैं। उन्होंने बालाघाट जिले के समस्त दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।



