कटनी (29 सितंबर) - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इन गतिविधियों का उद्देश्य है कि ज़िलें के आंगनवाड़ी केंद्र पोषण, शिक्षा और सम्मान के सशक्त केंद्र बनें।विजयराघवगढ़ में आंगन मिलन सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित परियोजना विजयराघवगढ़ में श्री संतोष अग्रवाल, परियोजना अधिकारी, विजयराघवगढ़ के संयोजन में जनपद पंचायत सभागार में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्यारह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्यारह आंगनवाड़ी सहायिकाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में श्री उदय राज सिंह चौहान, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़, श्रीमती राजेश्वरी दुबे, अध्यक्ष,नगर परिषद विजयराघवगढ़, श्री हरिओम बर्मन, उपाध्यक्ष, नगर परिषद विजयराघवगढ़, श्रीमती किरण बर्मन, एल्डरमैन, नगर परिषद कैमोर, श्री ब्रतैश जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ एवं श्री मनीष देव मिश्रा,श्रीमति सुनीता दाहिया, श्री मृदुल मिश्रा, श्री देवांश श्रीवास्तव, श्री श्रीराम सोनी, श्री संतोष सोनी, श्री विवेक सिंह, श्री जयवंत सिंह चौहान की उपस्थिति रही।विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद परियोजना कटनी शहरी में राम कृष्ण परमहंस वार्ड स्थित सामुदायिक भवन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती सपना सरावगी, श्रीमती अनुपमा आटे, परियोजना अधिकारी, विभागीय कर्मचारियों एवं स्थानीय जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना एवं मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के हितग्राहियों से संवाद किया गया।महिलाओं द्वारा विभागीय योजनाओं के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं उनके जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन के अनुभव साझा किये गये।