दीपावली की भाईदूज के अवसर पर जिला जेल श्योपुर में बंदियों को तिलक लगाने आने वाली बहनों के लिए खुली मुलाकात का समय निर्धारित कर दिया गया है। अधीक्षक जिला जेल श्योपुर श्री प्रभात कुमार ने बताया कि जेल में निरूद्ध बंदियों को दीपावली की भाईदूज 11 नवंबर के अवसर पर बहनो द्वारा टीका करने के लिए खुली मुलाकात का आयोजन सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक किया जायेगा। जेल नियमों के अनुसार मोबाइल, रूपये, पर्स आदि प्रतिबंधित रहेगे, अतः इस प्रकार की कोई भी सामग्री अपने परिजनों को बाहर देकर ही जेल गेट पर प्रवेश करें। बंदी से मुलाकात का अधिकतम समय 10 मिनिट रहेगा। मुलाकात के दौरान केवल मिठाई अथवा गजक या सोनपपडी 250 ग्राम मात्रा में अंदर ले जाने की अनुमति रहेगी। जेल प्रशासन द्वारा पूजा की थाल उपलब्ध कराई जायेगी, जिसमें हल्दी, कुमकुम, चावल आदि सामग्री रहेगी। पुरूष बंदियों से मुलाकात हेतु उनके परिवार की महिला सदस्यों तथा 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ही जेल गेट के अंदर प्रवेश दिया जायेगा।
सेहत
भाईदूज पर जेल में खुली मुलाकात का समय निर्धारित
- पढ़ने का समय
- 2 मिनट
- तारीख
- 10 नवंबर 2026
- जगह
- श्योपुर



