लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह तीन पत्ती चौक पर आयोजित मुख्य दशहरा चल समारोह में शामिल हुए। मुख्य दशहरा चल समारोह में सर्वप्रथम गोविंदगंज रामलीला समिति की मनोहारी झांकियां निकलीं। तत्पश्चात लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने श्रीराम जी का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद मुख्य दशहरा चल समारोह प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री लखन घनघोरिया एवं डॉ. अभिलाष पांडे, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष श्री प्रशांत केसरवानी, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती आत्मिका सिंह, उपाध्यक्ष श्री अभय सिंह ठाकुर, महामंत्री श्री पंकज दुबे एवं श्री रंजीत पटेल, वरिष्ठ नेता श्री कमलेश अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री विनय सक्सेना तथा नगर निगम के समस्त एमआईसी सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।



