भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस-2026 मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत बड़वारा के ग्राम परसेल स्थित माता शबरी आश्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर कार्यक्रम का नोडल अधिकारी तथा जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग श्री विमल चौरसिया को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, एसडीएम बड़वारा को संपूर्ण कार्यक्रम का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं वाहन पार्किंग की जिम्मेदारी थाना प्रभारी बड़वारा को सौंपी गई है। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग मंच, टेंट, स्टॉल और साउंड सिस्टम की व्यवस्था करेंगे। जनपद पंचायत बड़वारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के साथ पेयजल और अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालन यंत्री, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।तहसीलदार बड़वारा कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों और आमजन के लिए बैठक व्यवस्था करेंगे। वहीं, जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र के अधिकारी राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुनिश्चित करेंगे।हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभकार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग प्रमुखों, तहसीलदारों और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को हितग्राहियों के आने-जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पांच-पांच जनजातीय हितग्राहियों की सूची तैयार कर उन्हें हितलाभ वितरण के लिए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला श्रम पदाधिकारी और जिला संयोजक, जनजातीय कार्य विभाग हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण में सहयोग करेंगे।मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मानआयोजन में जनजातीय समुदाय के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को चिन्हित कर कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी और जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मंच संचालन की जिम्मेदारी डायट कॉलेज कटनी के प्रभारी श्री राजेन्द्र असाटी को दी गई है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस, स्वास्थ्य शिविर और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। वहीं, अतिथियों एवं अन्य उपस्थित लोगों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्य विभाग एवं जिला आपूर्ति द्वारा की जाएगी।सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम से पूर्व अपने-अपने दायित्वों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सेहत
जिले में 15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर ग्राम परसेल में माता शबरी आश्रम में होगा जिला स्तरीय आयोजन, हितग्राहियों को मिलेगा विभिन्न योजनाओं का लाभ
- पढ़ने का समय
- 4 मिनट
- तारीख
- 14 नवंबर 2026
- जगह
- कटनी



