नाती-पोती के प्रसव के दौरान मिली बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से प्रभावित होकर लिया था दान का संकल्प उमरिया 20 अक्टूबर। जयपुर निवासी दादी जानकी शर्मा ने पांच वर्ष पूर्व अपने नाती एवं पोती के प्रसव के दौरान पंडित दीनदयाल चिकित्सालय, जिला उमरिया में उपलब्ध बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और कुशल चिकित्सा सेवाओं को देखकर अस्पताल को कुछ दान देने का संकल्प लिया था। उनके मन में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संतोष और प्रसन्नता का भाव जागा, जिसके बाद उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए 100 बेडसाइड टेबल दान करने का निर्णय लिया। आज उनका यह संकल्प साकार हुआ। उनके द्वारा दान की गई 100 बेडसाइड टेबल से अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुविधा मिलेगी। यह पहल समाज के प्रति संवेदनशीलता और स्वास्थ्य संस्थानों के सहयोग का प्रेरणादायक उदाहरण है। जानकी शर्मा का यह योगदान अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायक होगा। उनका यह प्रयास अन्य लोगों को भी जनहित के कार्यों में सहयोग देने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, सीएमएचओ डा व्ही एस चंदेल, सिविल सर्जन डा के सी सोनी, डा मुकुल तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा
दादी जानकी शर्मा ने जिला चिकित्सालय उमरिया को दान कीं 100 बेडसाइड टेबल
- पढ़ने का समय
- 2 मिनट
- तारीख
- 20 अक्टूबर 2026
- जगह
- उमरिया



