कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े के निर्देशन में आज 03 नवंबर 2026 को जिला चिकित्सालय दतिया के मैटरनिटी वार्ड की लिफ्ट को पुनः चालू कराया गया। संयुक्त कलेक्टर श्री संतोष तिवारी एवं एक प्रसूता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लिफ्ट का शुभारंभ किया। लिफ्ट के पुनः प्रारंभ होने से गर्भवती महिलाओं एवं प्रसूताओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से प्रसव के पश्चात महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को वार्ड में लाने-ले जाने में होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी। इस पहल से मैटरनिटी वार्ड में भर्ती महिलाओं को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। शुभारंभ के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री संतोष तिवारी ने लिफ्ट के सुचारू संचालन एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लिफ्ट के संचालन के लिए कर्मचारियों की निर्धारित ड्यूटी लगाने तथा व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों को निर्बाध सुविधा मिल सके। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. के.सी. राठौर, डॉ. एस.एन. शाक्य एवं डॉ. राजेश पटेल सहायक अस्पताल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेहत
जिला चिकित्सालय के मैटरनिटी वार्ड की लिफ्ट पुनः शुरू

- पढ़ने का समय
- 2 मिनट
- तारीख
- 3 नवंबर 2026
- जगह
- दतिया



