कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्योपुर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातकालीन समय में एनसीसी एवं एनएसएस के विद्यार्थियों ने श्रमदान करते हुए महाविद्यालय परिसर की स्वच्छता में सहभागिता की तथा स्वच्छता एवं स्वच्छ परिसर का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, अनुपयोगी सामग्री को हटाने के लिए भी श्रमदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और आदर्शों पर परिचर्चा का आयोजन भी किया गया, जिसमें 47 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। परिचर्चा में प्राचार्य डॉ. ओ.पी. शर्मा, एनसीसी प्रभारी श्री अरविंद दोहरे, एनएसएस प्रभारी श्री प्रेमचंद एक्का, सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र हरदेनिया एवं डॉ. लोकेंद्र सिंह जाट ने गांधीजी एवं शास्त्रीजी के जीवन-मूल्यों, राष्ट्रसेवा, स्वच्छता, अनुशासन, सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा पर अपने विचार व्यक्त किए।
शिक्षा
महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान एवं गांधी-शास्त्री जयंती पर परिचर्चा

- पढ़ने का समय
- 2 मिनट
- तारीख
- 2 अक्टूबर 2026
- जगह
- श्योपुर


