प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री माताओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उनके स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित मातृत्व को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना से लाभान्वित रायसेन जिले की हितग्राही ऋतु साहू, पति श्री रोहित साहू ने बताया कि उनका प्रसव 21 जून 2026 को हुआ। उन्हें योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त के रूप में 3 हजार रुपये की राशि 18 सितम्बर 2025 को तथा द्वितीय किस्त के रूप में 2 हजार रुपये की राशि 8 जून 2026 को प्राप्त हुई। इस प्रकार उन्हें कुल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। ऋतु साहू ने बताया कि योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता से उन्हें गर्भावस्था एवं मातृत्व के दौरान आवश्यक देखभाल, पोषण और अन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली। इस राशि से परिवार पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने के साथ ही उन्हें अपने स्वास्थ्य और शिशु की देखभाल पर विशेष ध्यान देने में सहूलियत मिली। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को माताओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने वाली सराहनीय पहल बताते हुए सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी ऋतु साहू के लिए आर्थिक संबल
- पढ़ने का समय
- 2 मिनट
- तारीख
- 14 नवंबर 2026
- जगह
- रायसेन



