शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत आष्टा निवासी श्रीमती सविता वर्मा को योजना का लाभ मिला है। योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता ने उन्हें मातृत्व के दौरान आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मदद दी और परिवार को राहत मिली।

श्रीमती सविता वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी योजना है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि समय पर मिलने वाली सहायता से उन्हें काफी सहूलियत मिली और मातृत्व के इस महत्वपूर्ण दौर में परिवार को आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही योजनाओं से महिलाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने अन्य पात्र महिलाओं से भी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लेने तथा आवश्यक जानकारी के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करने की अपील की।

श्रीमती सविता वर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर शासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।