कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) योजनांतर्गत ग्राम सिहोरा, विकासखंड सिवनी में समूह क्षमता वर्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कृषकों को खेती की लागत कम करने, मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने तथा प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के दौरान नरवाई प्रबंधन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। कृषकों को फसल अवशेषों को खेत में जलाने के बजाय उनके उचित प्रबंधन के लिए विभिन्न कृषि यंत्रों एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। फसल अवशेषों के बेहतर प्रबंधन से खेत की उर्वरता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में होने वाले लाभों से भी कृषकों को अवगत कराया गया।कृषकों को प्राकृतिक खेती के महत्व की जानकारी देते हुए जीवामृत के निर्माण एवं उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। इस दौरान जीवामृत तैयार करने का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। प्रशिक्षण में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने, कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने तथा खेती में स्थानीय संसाधनों के अधिकतम उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी गई।आगामी रबी मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषकों से तिलहनी एवं दलहनी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों पर चर्चा की गई। साथ ही फसल चयन, उत्पादन तकनीक एवं संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।प्रशिक्षण में मृदा परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण को भी महत्वपूर्ण विषय के रूप में शामिल किया गया। कृषकों को मृदा परीक्षण के माध्यम से खेत में उपलब्ध पोषक तत्वों की स्थिति जानने तथा आवश्यकता के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी गई। इससे अनावश्यक उर्वरक उपयोग को कम करने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कृषकों को नरवाई नहीं जलाने की शपथ दिलाई गई। कृषकों ने फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने तथा खेत की मृदा उर्वरता को बनाए रखने का संकल्प लिया।प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषकों को आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करते हुए खेती की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और टिकाऊ कृषि को प्रोत्साहित करना रहा।