कलेक्टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े के निर्देशन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत देवउठनी ग्यारस के अवसर पर बाल विवाह होने की संभावनाओं को देखते हुए जिले में आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 का व्याप्त प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं।
महिला एवं बाल विकास सहायक संचालक सुश्री नीलम चौहान के मार्गदर्शन में आंगनवाडी केन्द्रों पर मंगल दिवस गतिविधि के दौरान शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताये गए, साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए बालक का विवाह 21 वर्ष एवं बालिका का 18 वर्ष आयु पूर्ण होने पर विवाह करने की जानकारी दी गई। साथ ही सजा के प्रावधानों के संबध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर बाल विवाह की सुचना जिला एवं ब्लाक स्तर पर गठित कंट्रोल रूम, नजदीकी थानों, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181 पर देने की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर आंगनवाडी केन्द्रों पर मंगल दिवस गतिविधि अंतर्गत गोद भराई गतिविधि का आयोजन किया गया। साथ ही गर्भवती माताओं को सही समय पर भोजन कर पोष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया।



