लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत हितग्राहियों को भुगतान संबंधी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योजना के आधिकारिक पोर्टल www.ladli laxmi.mp.gov.in के माध्यम से बालिका की प्रोफाइल एवं भुगतान की स्थिति देखने की सुविधा के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

अब कोई भी बालिका, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर अथवा बालिका के माता-पिता लाड़ली पंजीयन क्रमांक एवं OTP के माध्यम से बालिका की प्रोफाइल खोलकर योजना अंतर्गत हुए समस्त भुगतानों एवं लंबित भुगतानों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस संबंध में सभी सुपरवाइजर से अपेक्षा है कि वे अपने अधीनस्थ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उक्त सुविधा के बारे में अवगत कराएं, ताकि कार्यकर्ता स्वयं पोर्टल पर भुगतान की स्थिति चेक कर हितग्राहियों को सही जानकारी उपलब्ध करा सकें। इस सुविधा के व्यापक प्रचार-प्रसार से लाड़ली लक्ष्मी छात्रवृत्ति एवं अन्य भुगतान संबंधी शिकायतों में कमी लाने तथा हितग्राहियों को समय पर भुगतान की जानकारी उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

सभी संबंधित सुपरवाइजर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे इस जानकारी को अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाएं तथा बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से भुगतान की स्थिति देखने के लिए प्रोत्साहित करें।