उज्जैन, 7 अक्टूबर। इंदौख समूह जल प्रदाय योजना के तहत ग्राम खजुरिया मंसूर में नल जल योजना शुरू होने से ग्रामीणों को पानी की समस्या से राहत मिली है। वर्ष 2022-23 में शुरू हुई योजना के बाद पिछले 12 माह से गांव में लगातार जल प्रदाय किया जा रहा है।योजना से पहले ग्रामीणों को पानी के लिए 1 से 2 किलोमीटर दूर स्थित हैंडपंप व कुएं तक जाना पड़ता था। इससे समय और श्रम की काफी हानि होती थी। वहीं पानी की गुणवत्ता भी अच्छी नहीं थी।ग्राम निवासी तम्मा बैरागी ने बताया कि नल जल योजना शुरू होने के बाद अब घर पर ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो जाता है। प्रतिदिन सुबह पानी मिलने से समय और श्रम दोनों की बचत होती है तथा बच्चों को भी समय पर स्कूल जाने में सुविधा होती है।ग्रामीणों ने जल निगम के जल जीवन मिशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद किया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
नल जल योजना से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल
- पढ़ने का समय
- 2 मिनट
- तारीख
- 7 अक्टूबर 2026
- जगह
- उज्जैन



