नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में सेवा-संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में श्योपुर जिले में भी अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम एवं गतिविधियां भव्य तथा गरिमापूर्ण तरीके से जनभागीदारी के साथ आयोजित की जायें।
आर्शीवाद का दीया कार्यक्रम में केन्द्र तथा प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा अपने-अपने घरो में दीप प्रज्जवलित किये जायें, इसके साथ ही विभिन्न सार्वजनिक तथा धार्मिक स्थलों, नदी घाटों पर दीप प्रज्जवलन किया जायें। वे आज वर्चुअली माध्यम से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष श्योपुर में आयोजित अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
बैठक में सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत भी वर्चुअली रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष कैबीनेट मंत्री दर्जा श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अशोक गर्ग एवं श्री गोपाल आचार्य, श्री कैलाशनारायण गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीरज जाट, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र जाट एवं श्रीमती सरोज तोमर, महामंत्री श्री संजय अकोदिया, नगर मंडल अध्यक्ष श्री संजय मंगल, श्री अकरम खान, श्री पूरण आर्य, श्री दिनेश दुबोलिया सहित अधिकारीगण डीएफओ कूनो श्री आर थिरूकुराल, सामान्य श्री केएस रंधा, सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री गगन मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री शिवलाल शाक्य, श्री विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि पंडित घाट श्योपुर पर आयोजित होने वाले दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाये तथा सामाजिक संस्थाओं को भी इससे जोडा जायें। इसके साथ ही स्वास्थ्य संस्थाओं पर रक्तदान शिविर आयोजित किये जाये। इस अवसर पर उन्होंने अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए व्यापक दिशा-निर्देश प्रदान किये।
सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम अंतर्गत चित्रकलां एवं भाषण, नमो सेवा-अनकही कहानियां अंतर्गत नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति होगी। आंगन मिलन सेवा का आयोजन सभी आंगनवाड़ियों में होगा। सेवा की कहानी के साथ ही 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा आयोजित होगी। बड़नगर (गुजरात)-वाराणसी सेवा यात्रा की अवधि 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक रहेगी।
इस दौरान जिले में आयोजित होने वाली उप यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिये गये। सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम अंतर्गत समाज के सभी वर्गों और संस्थाओं की सहभागिता से विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की जाएंगी। सेवा सेतु अभियान में विकास खण्ड स्तर पर और नगरीय निकायों में जोन वार शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज कार्यक्रम, सुशासन सेवा संवाद जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि अभियान के तहत सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई तथा कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया है। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रथम कार्यक्रम 17 सितंबर को आर्शीवाद का दीया आयोजित किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम सीप नदी के पंडित घाट पर आयोजित होगा, जहां 21 हजार दीप प्रज्जवलित किये जायेंगे।
इसके साथ ही सीप नदी के सोहन घाट, जति घाट, गिर्राज घाट तथा संत रविदास चौक घाट पर भी दीप प्रज्जवलन के बडे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस दौरान जिले के सभी प्रमुख स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्जवलन होगा और एतिहासिक तथा शासकीय भवनों पर रोशनी की जायेगी।
इस दौरान श्री रामेश्वर त्रिवेणी धाम, कूनो नेशनल पार्क के टिकटोली गेट, श्योपुर एवं विजयपुर के किले, मानपुर तथा ढोढर की गढी, आवदा डैम, चन्द्रसागर तालाब बडौदा, जयस्तभ, गुलम्बर, बंजारा डैम, नव निर्मित वीरपुर रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर भी दीप प्रज्जवलन के कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा एतिहासिक महत्व की इमारतों पर रोशनी की जायेगी।
श्योपुर और विजयपुर में रक्तदान शिविर
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल श्योपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 17 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के युवाओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत अभियान में सहभागी बनने की अपील की गई है।
युवा है वायु-यूथ इंटरेक्शन सेंशन कार्यक्रम
क्रिएटिव श्योपुर पहल के अंतर्गत आयोजित किये जा रहे विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों के क्रम में युवा संवाद पर आधारित कार्यक्रम युवा है वायु- यूथ इंटरेक्शन सेंशन 17 सितंबर को पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज श्योपुर में दोपहर 01 बजे से आयोजित किया जायेगा।


