कलेक्टर डॉ . परिक्षित संजयराव झाड़े के निर्देशन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत देवउठनी ग्यारस के अवसर पर बाल विवाह होने की संभावनाओं को देखते हुए जिले में आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 का व्याप्त प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी एवं सहायक संचालक सुश्री नीलम चौहान के मार्गदर्शन में आज शाजापुर के वार्ड 17 में महिलाओं की चोपाल लगाईं गई, जिसमें महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताये गए। साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 की जानकारी देते हुए बालक का विवाह 21 वर्ष एवं बालिका का 18 वर्ष आयु पूर्ण होने पर विवाह करने की जानकारी दी गई एवं सजा के प्रावधानों के संबध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बाल विवाह की सूचना जिला एवं ब्लाक स्तर पर गठित कंट्रोल रूम, नजदीकी थानों, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181 पर देने की जानकारी दी गई।

गोरतलब है कि बाल विवाह रोकथाम अभियान में जन समुदाय द्वारा सहभागिता की जा रही हैं, जिसके अंतर्गत दीपावली के अवसर पर आमजनों द्वारा अपने-अपने घरों के बाहर बाल विवाह रोकथाम का संदेश देने वाली रंगोली बनाई गई।