मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार नवांकुर सखी प्रकृति-संस्कृति संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम रोहना में ‘शक्ति से सृजन’ अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही गतिविधियों की श्रृंखला का हिस्सा रहा। नवांकुर संस्था ग्राम कल्याण विकास परिषद समिति, कोपरावाड़ी खुर्द सेक्टर क्रमांक 05 एवं यूथ ऑफ सौंसर एसोसिएशन द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रोहना के सहयोग से कलश यात्रा, माटी पूजन, वृक्ष पूजन, पौधारोपण, नारी शक्ति सम्मान, वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। इसके पश्चात पर्यावरण एवं स्वच्छता विषय पर संगोष्ठी हुई।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था प्रमुख श्री सुखदेव पाटिल, श्री गोपाल कोठे, यूथ ऑफ सौंसर के अध्यक्ष श्री योगेश सोमकुंवर, श्री हेमंत हिवरकर सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, वृक्ष मित्र एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और सामूहिक जनभागीदारी का संदेश दिया गया।




