मंदसौर के एनआरसी केंद्र पर उपचार से 4 वर्षीय बालिका इलमाशाह अब नॉर्मल ग्रेड में आ गई है मंदसौर के आबाद शाह तथा मुस्कान की बेटी इल्मा जब 2 वर्ष की थी, तब वह कमजोर थी। गृह भेंट के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जब बालिका को देखा गया तो उसके द्वारा बालिका को एनआरसी केंद्र में भर्ती करवाया गया। उसकी सारी जाँचें की गईं, जिनमें उसे टी.बी. की बीमारी का पता चला। एनआरसी केंद्रके माध्यम से उसे छः माह का कोर्स दिया गया और वह SAM से MAM में आ गई। वह रोज़ाना आँगनबाड़ी केन्द्र आने लगी, जहाँ उसे नाश्ता, भोजन व हॉट मील दिया जाता।

3 वर्ष की होने पर बुखार आने से उसका वजन फिर कम हो गया। उसकी माता को समझाइश देकर पुनः एनआरसी केंद्र में सितंबर मा ह मै भर्ती किया गया। उस समय बालिका का वजन 9.900 था। आज उसका वजन 10.800 है और वह नॉर्मल ग्रेड में आ गई है। बालिका की माता अब अपने वार्ड की महिलाओं को भी NRC में भर्ती के लिए हमारा सहयोग करती है।